{"_id":"8ed2557981c24fec2ab9b06bae315bf0","slug":"dead-body-of-couple-found-with-child-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय स्थिति में दंपति और बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रहस्यमय स्थिति में दंपति और बच्चे की मौत
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार इलाके के पोछिया ब्रह्मस्थान गांव में सोमवार रात सामान्य तरीके से सोए पति-पत्नी और बच्चा मंगलवार सुबह मृत मिले। महिला और सात माह के बच्चे के शरीर पर हमले और चोट के निशान थे तो पति के गले में साड़ी का फंदा था, जिसका दूसरा सिरा छत के पंखे से बंधा हुआ था।
शुरुआत में आसपास के लोगों ने इसे तिहरा हत्याकांड माना, जबकि पुलिस बेटे और पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी का केस मान रही है। पुलिस के इस नजरिए से सहमति जताते हुए युवती के पिता ने दामाद के खिलाफ तहरीर दी है, जिसपर पत्नी-बेटे की हत्या के बाद खुदकुशी करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
केवटान टोला स्थित अपने ही घर के कमरे में रहस्यमय तरीके से जान गंवाने वाली दिलीप हैदराबाद में पॉलिश का काम करता था। वहां अकेले रहने वाला दिलीप करीब एक महीने पहले घर लौटा और काम पर वापस जाने का इरादा छोड़कर यहीं रह रहा था।
विज्ञापन
घर वालों का कहना है कि रोज की तरह दिलीप रात का खाना खाने के बाद पत्नी माया और सात महीने के बेटे लकी के साथ अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार भोर में जरूरत पड़ने पर आवाज दी तो पति-पत्नी में से कोई बाहर नहीं आया। रोशनदान से झांककर देखने पर बंद कमरे में तीनों की जान चली जाने की जानकारी हुई। आसपास के लोगों के जमा होने पर कमरे का दरवाजा खोला गया तो दिलीप का शव जमीन पर पड़ा था।
साड़ी से बनाया गया फंदा उसके गले में था, जिसका दूसरा सिरा सीलिंग फैन से बंधा था लेकिन फंदा कसा नहीं था। कुछ दूरी पर ही माया और लकी के शव बेड पर पड़े थे, दोनों के सिर से खून निकल रहा था। माया की दाईं आंख के करीब सूजे जैसी नुकीली चीज गहराई तक घोंपने का निशान भी था।
पहली नजर में आसपास के लोगों ने इसे हत्या का मामला माना। घर के कुछ सदस्यों कमरे का दरवाजा खुला मिलने की बात कही तो कुछ ने भीतर से बंद दरवाजे को सब्बल डालकर झटके से खोलने की बात कही, हालांकि दरवाजे पर बलपूर्वक खोलने के कोई निशान मौजूद नहीं थे।
घर वालों और आसपास के लोगों के बार-बार बदलते बयानों के बीच पहुंची पुलिस टीम ने घटना को पत्नी और बच्चे की हत्या के बाद खुदकुशी का मामला बताया लेकिन दिलीप के ऐसा कदम उठाने की वजह का स्पष्ट जवाब अभी पुलिस के पास नहीं है। शाम को माया के पिता श्रीकांत की तरफ से भी इस आशय की तहरीर मिलने पर हत्या और आत्महत्या का केस दर्ज कर लिया गया। पोस्टमार्टम में दिलीप के मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है, जबकि लकी और माया के सिर में गहरी चोट और दम घुटना मौत का कारण माना गया है।
सीओ कैंट कमल किशोर ने बताया कि
पुलिस पहुंची तो दरवाजा खुला हुआ था और 20-25 लोग कमरे के भीतर तथा आसपास मौजूद थे। मामला बेटे और पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी करने का है। इसका कारण जानने के लिए पड़ताल की जा रही है।
वहीं, एसएसपी लव कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी लग रहा है कि गृहस्वामी ने पत्नी और बच्चे को मारकर खुदकुशी की है। कई सवालों के जवाब बाकी हैं, जिन तक पहुंचने के लिए पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच करेगी।