{"_id":"576aea3b4f1c1b4d77b47d48","slug":"dead-body-of-a-women-found-near-railway-track-in-two-pieces","type":"story","status":"publish","title_hn":"टुकड़ों में मिली युवती की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टुकड़ों में मिली युवती की लाश
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पिपराइच थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक युवती का क्षत विक्षत शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या के बाद शव को फेंका गया है। शव को जलाने की भी कोशिश की गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि ट्रेन से गिर कर युवती कट गई होगी। युवती लाल रंग का कपड़ा पहनी थी। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पिपराइच प्रतिनिधि के मुताबिक बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ढाबे के पास युवती का शव देखा। शरीर दो टुकड़े में कटा था। एक पैर कुछ दूर गढ्ढे में पड़ा था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं। शव को जलाने का भी प्रयास किया गया है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि शव दो दिन पुराना है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौजूद ग्रामीणों से भी पूछताछ की, मगर कोई भी उसके बारे में कुछ नहीं बता सका। शरीर पर चोट के निशान और जलाए जाने के साक्ष्य को देखने पर गांव वाले हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस हत्या की बात नकार रही है और ट्रेन से गिरकर मौत होने का कारण बता रही है।
विज्ञापन
पाली प्रतिनिधि के मुताबिक माणर गांव में बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने महिला का शव देखा तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। गांव में शव मिलने की खबर लगते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया मगर उसकी पहचान नहीं हो सकी। उसके गले पर धारदार हथियार से रेते जाने का निशान मिला है। पुलिस को मौके से एक दस्ताना भी मिला है। महिला नेे नीले रंग की साड़ी पहन रखी है। पुलिस का कहना है कि शव देखने से ऐसा लग रहा है जैसे हत्या के बाद उसे यहां पर लाकर फेंक दिया गया हो।

गला रेतकर फेंकी गई महिला की लाश मिली
सहजनवां थाना क्षेत्र के माणर गांव के पास एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त की कोशिश कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद उसके शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है।