फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dabang people beat to widow and her children

युवकों ने विधवा महिला और उसके बच्चों को पीटा

Mon, 18 Jan 2016 10:42 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jan 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
हरिओम नगर चौराहे पर सोमवार की दोपहर बाइक हटाने के लिए कहने से नाराज युवकों ने विधवा महिला और उसकी बेटी की पिटाई कर दी। जानकारी होने पर पहुंचे बेटे के हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। राहगीरों ने आरोपी युवकों को पकड़कर कैंट पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के कैंपस में रहने वाली प्रभावती देवी की हरिओम नगर चौराहे पर चाय की दुकान है। सोमवार की दोपहर एक बजे वह अपने नौ साल की बेटी चेतना के साथ दुकान पर बैठी थी। बगल में अंडा रोल बेचने वाले गोरखनाथ, चकसा हुसैन के गोलू ने चाय की दुकान के सामने बाइक खड़ी कर दी। प्रभावती ने हटाने को कहा तो गाली-गलौज के साथ पिटाई कर दी। बेटी चेतना को भी डंडे से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर पहुंचे बेटे सूरज ने जब विरोध किया तो गोलू ने दुकान पर मौजूद अपने दोस्त खरैया पोखरा के रहने वाले धीरू यादव, प्रवीण वर्मा के साथ उसकी भी पिटाई कर दी और चाकू से हाथ पर हमला कर दिया। राहगीरों ने विधवा महिला और उसके बच्चों की पिटाई कर रहे युवकों को पकड़कर कैंट पुलिस के हवाले कर दिया। युवकों के उत्पात के कारण आधे घंटे तक चौराहे पर अफरा-तफरी की स्थिति रही। सूरज ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंपो चालक ने महिला को पीटा
सिटी मॉल के पास सोमवार की दोपहर ज्यादा किराया मांगने का विरोध करने पर टेंपो चालक ने महिला की पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग जब इकट्ठा हुए तो टेंपो चालक यूनीवर्सिटी की तरफ भाग निकला। एसपी ग्रामीण आवास के पास मौजूद सिपाही ने मामले की जानकारी कैंट पुलिस को दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed