{"_id":"57efc90b4f1c1b8c61573d20","slug":"criminals-attacked-on-jwellares-are-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ पर जानलेवा हमला करने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ पर जानलेवा हमला करने वाले गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 01 Oct 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों शेखपुर में सर्राफ पर जानलेवा हमला करने वाले शूटर समेत पांच लोगों को राजघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संपत्ति बटवारे के विवाद में सर्राफ के भाई ने उसके हत्या की सुपारी दी थी। आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है।
शेखपुर के अरुण बर्नवाल (42) की घंटाघर में अरुण ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शाहपुर स्थित पुस्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर भाइयों से उनका विवाद चल रहा है। 11 सितंबर की रात करीब 10:50 बजे दुकान बंद कर अरुण स्कूटर से घर लौट रहे थे। शेखपुर में घर से 50 मीटर दूर पहले बदमाशों ने उन्हेें गोली मार दी थी। दाएं हाथ, गर्दन और मुंह के पास गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। गंभीर हाल में घर वालों ने उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया। अरुण की पत्नी अनामिका ने उनके भाई आशीष, अमित, बदमाश सुधीर सिंह और गया साहनी को नामजद किया था।
आशीष और अमित को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, मगर सुधीर सिंह की भूमिका की जांच चल रही थी। सर्विलांस की मदद से राजघाट पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में भाइयों पर सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलाने की बात सामने आई है। वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पकड़े गए युवकों ने घटना में सुधीर की भूमिका होने से इन्कार किया है।