फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Criminal attacked on woman

बिलंदपुर में युवती का गला रेता, गंभीर

Sat, 03 Feb 2018 01:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 03 Feb 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
Criminal attacked on woman
जख्मी सुनीता को आननफानन में अस्पताल पहुंचाया गया। - फोटो : Amar Ujala
शहर में एक प्राइवेट क्लीनिक में काम करने वाली कुशीनगर की सुनीता चौहान (23) का गला बदमाशों ने रेत दिया। वारदात शुक्रवार की रात बिलंदपुर में हुई। सुनीता क्लीनिक से काम करके साइकिल से पैडलेगंज के पास स्थित बिलंदपुर कॉलोनी स्थित किराए के मकान में लौट रही थीं। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे और एक बाइक सवार की मदद से सुनीता को जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुनीता को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन


कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र के पगरा निवासी विजय मल्ल चौहान की बेटी सुनीता चौहान शहर के एक प्राइवेट क्लीनिक में काम करती है। पैडलेगंज के पास वह देवी सिंह के यहां किराए का मकान लेकर सहेली मंशा के साथ रहती थी। गांव के पास की ही रहने वाली मंशा भी शहर के एक कोचिंग सेंटर में काम करती है। तीन दिन पहले मंशा किराए का मकान छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुनीता शुक्रवार की रात आठ बजे के करीब साइकिल से लौट रही थी। बिलंदपुर में पहुंची थी कि बाइक सवार दो बदमाश आए और सुनीता को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद चाकू से गला रेत दिया। एक बार सुनीता ने बचाने की गुहार लगाई, फिर अचेत होकर गिर पड़ीं। इसके बाद बदमाश भाग निकले। सुनीता को गिरा देख आसपास के लोग पहुंचे तो वह खून से लथपथ मिली। आनन-फानन में गले को कपड़े से बांधा गया। बिलंदपुर के लोग ही उसे लेकर जिला अस्पताल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अफसर घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि घायल युवती का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी है। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे। 

वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस 
युवती के गला रेते जाने की की सूचना पाते ही कैंट, कोतवाली और महिला थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गई। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही। 
 
चार दिन में छोड़ने वाली थी कमरा
सुनीता जिस मकान में रहती थी, वहां से वह दूसरी जगह जाने की बात कही थी। मकान मालिक देवी सिंह ने बताया कि उसकी दोस्त मंशा ने अपना आधार कार्ड दिया था, लेकिन सुनीता का परिचय पत्र नहीं मिला था। मंशा तीन दिन पहले ही कमरा छोड़कर गई। दोनों ने नौ जनवरी को कमरा किराए पर लिया था। सुनीता ने मकान मालिक को इसके पहले बिछिया स्थित अपने फूफा के घर रहने की बात बताई थी। 


सीसीटीवी फुटेज से खुल सकता है राज
जिस गली में वारदात हुई है, उसी के आसपास चाचा नेहरू स्कूल है। स्कूल में सीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस इस कैमरे के सहारे भी छानबीन करने की कोशिश में है। गली में कुछ और कैमरे लगे हैं। पुलिस को सुराग मिलने का भरोसा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed