फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Constable and clerk fight at police chowki

थाने में मुंशी और सिपाही भिड़े, हाथापाई 

Mon, 09 Jan 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 09 Jan 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Constable and clerk fight at police chowki
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
एक तरफ क्राइम मीटिंग में थानेदार अनुशासन और कार्रवाई की सीख ले रहे थे तो दूसरी तरफ थाने में सिपाही और मुंशी हाथापाई कर रहे थे। फरियादियों के सामने ही दोनों भिड़ गए। यही नहीं सिपाही ने जूता निकालकर मुंशी को मारने के लिए दौड़ा लिया। दूसरे सिपाही और दरोगा ने बीच-बचाव कर किसी तरह से मामले को शांत कराया। उधर थानेदार कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


गुलरिहा थाने के सिपाही रमाकांत यादव साल भर से हल्का नंबर एक में तैनात है। रविवार दोपहर 12 बजे के करीब वह थाने पहुंचे तो मुंशी राकेश मिश्र ने उनसे हल्के में नोटिस तामील कराने और जांच की बात कही। इसी बात पर सिपाही भड़क गया और मुंशी को गाली देने लगा। गाली सुनकर मुंशी भी भौचक्का रह गया और दोनों में बहस शुरू हो गई। इस पर रमाकांत ने खुद को एक एमएलसी का रिश्तेदार बताते हुए जूता निकाल लिया और राकेश को मारने के लिए दौड़ा लिया। यह नजारा देख वहां मौजूद फरियादी और दूसरे सिपाही दंग रह गए। लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि एमएलसी की धौंस दिखाकर सिपाही रमाकांत थाने का रूटीन काम करने से भी इन्कार कर देता है। शिकायत पर प्रभारी भी चुप्पी साध लेते हैं, जिस वजह से उसका हौसला बढ़ गया और रविवार को तो विभाग का अनुशासन ही तार-तार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed