{"_id":"8ce802528872634aed6425d3dd48c86b","slug":"checking-in-bas-station-theater-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टेशन, सिनेमाहाल में हुई सघन चेकिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस स्टेशन, सिनेमाहाल में हुई सघन चेकिंग
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईजी शिवसागर सिंह ने सोमवार को रेलवे स्टेशन और गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था जांची। डीआईजी के चेकिंग में निकलने की जानकारी मिलने पर दोपहर बाद पूरे शहर में चेकिंग शुरू हो गई। पुलिस ने होटल, सिनेमा हाल, रेस्टोरेंट, वाहनों की सघन चेकिंग की। शाम को एसपी (सिटी) के नेतृत्व में गोलघर, रेलवे स्टेशन के सामने होटलों की तलाशी ली गई।
गणतंत्र दिवस को लेकर बरती जा रही चौकसी की जांच करने डीआईजी दोपहर 12 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। चेकिंग की जानकारी लेने के बाद उन्होंने व्यवस्था में मिली खामी की जानकारी एसपी (सिटी) हेमंत कुटियाल को देकर उसे ठीक कराने का निर्देश दिया। दोपहर बाद वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के बाद पुलिस के घेराबंदी की घूमकर पड़ताल की। बुढ़वा मंगल पर मेले में आने वाले लोगों की सघन तलाशी कराई।
डीआईजी के चेकिंग में निकलने की जानकारी होने पर शहर के कोतवाली, गोरखनाथ, कैंट क्षेत्र में सघन चेकिंग शुरू कर दी। सीओ के साथ निकले एसओ ने सिनेमा हाल, होटल, रेस्टोरेंट में जांच करने के साथ ही चार पहिया वाहनों की डिग्गी खोलकर तलाशी ली। शाम सात बजे एसपी (सिटी) हेमंत कुटियाल ने सीओ एलआईयू ओपी सिंह के साथ शहर के होटल, सिनेमा हाल और बाजार में डॉग, बम स्क्वाएड टीम के साथ चेकिंग की। डीआईजी शिवसागर सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे रेंज में सघन तलाशी लेने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ करने का निर्देश दिया है। चेकिंग की खुद मॉनीटरिंग कर रहे हैं।