फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cash van looted in Kushinagar, Police started probe

यूपी: कुशीनगर में कैश वैन से 1 करोड़ 58 लाख की लूट, गोली मारकर भागे बदमाश

Mon, 10 Dec 2018 06:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Updated Mon, 10 Dec 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
Cash van  looted in Kushinagar, Police started probe
कैश वैन से लूट - फोटो : अमर उजाला
हाटा कोतवाली इलाके के हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर बकराबाद गांव के दुर्गा मंदिर के पास बदमाशो ने फायरिंग कर रेडिएंट कंपनी का एक करोड़ 58 लाख रुपये लूट लिए। छह-सात की संख्या में बदमाश दो बाइक और बोलेरो से पीछा करते आए और वारदात को अंजाम देने के बाद भाग गए। सूचना के बाद एडीजी, आईजी, एसपी और एएसपी समेत कई थानों की पुलिस पहुँच गई और घटना की जानकारी जुटाने में जुट गई।
विज्ञापन


रामपुर बुजुर्ग प्रतिनिधि के अनुसार रेडियेनट कंपनी के कैशियर गोरखपुर के पिपराच निवासी तेज प्रकाश सिंह और वैन चालक बिहार के गोपालगंज के सिसवनिया निवासी दीपक यादव सहजनवा रिलांयस के पेट्रोल पंप व सोनबरसा पेट्रोल पंप से कैश लिए। फिर कुशीनगर जिले के कप्तानगंज इलाके के हरपुर में स्थित पीएनबी बैंक में जमा करने जा रहे थे।
विज्ञापन


हाटा इलाके के बकराबाद गांव के दुर्गा मंदिर के पास ही लोग पहुँचे थे। तभी पल्सर व अपाची और बोलेरो सवार छह सात की संख्या में रहे बदमाशो ने पीछा करके रोकने का प्रयास किया। जब चालक ने कैश वैन नही रोक तो फायरिंग कर दिए। संयोग से गोली वैन के आगे शीशे में लगी और चालक ने घबड़ा कर गाड़ी रोक दी। बदमाशो ने असलहा सटा दिया और अलग अलग बैग में रखे कैश को लूट लिए और भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसपी राजीव नारायन मिश्र ने बताया रेडिएंट कंपनी के कर्मचारी पिपराइच निवासी तेज प्रताप सिंह और गोपालगंज के सिसवनिया निवासी चालक दीपक यादव ही कैश वैन में मौजूद थे। जबकि कोई गार्ड नही था। पूछताछ में बताए कि दो जगह रिलायंस पेट्रोल पंप और एक जगह टोल प्लाजा से रुपये लिए। जबकि टोल प्लाजा का कैश भेजवा दिए थे। शेष रकम लेकर हरपुर पीएनबी में जमा करने जा रहे थे।


दो बाइक पर तीन चार बदमाश और बोलेरो में सिर्फ चालक था। बदमाशो के जरिए  एक करोड़ 58 लाख लूट ले जाने की बात बता रहे है। घटना के वर्कआउट के लिए कई टीमें लगा दी गई है। जबकि एडीजी दावा शेरपा ने घटना पर कड़ी नाराजगी जताई और खुलासा करने का निर्देश दिया है।  अलग अलग पुलिस टीमें जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed