{"_id":"56ec27994f1c1bbc588b457c","slug":"case-file-on-roobery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट पुलिस ने दर्ज किया लूट का केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंट पुलिस ने दर्ज किया लूट का केस
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 18 Mar 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को लूटने वाले बदमाशों के खिलाफ कैंट पुलिस ने शुक्रवार की सुबह केस दर्ज किया। परिवार के साथ पीड़ित ने सीओ कैंट आफिस पहुंचकर घटना की जानकारी देने के साथ ही कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बुधवार की रात पुलिस की वर्दी में बाइक सवार बदमाशोें ने अपहरण के बाद फाइनेंस कर्मचारी से रुपये, मोबाइल और बाइक लूट ली थी।
जंगल सिकरी के रहने वाले श्वेतांक दूबे ने शुक्रवार की सुबह कैंट थाने में तहरीर दी। एसपी (सिटी) हेमराज मीना के निर्देश पर इंस्पेक्टर ने लूट का मुकदमा दर्ज किया। श्वेतांक ने बताया कि चारफाटक पुल से अपहरण करने वाले बाइक सवार बदमाशों ने खुद को क्राइम ब्रांच का सिपाही बताकर अपनी बाइक पर बैठाया था। दो बदमाशों के वर्दी में होने के कारण उसने प्रतिकार नहीं किया।
पूछताछ के लिए कौआबाग पुलिस चौकी ले जाने की बात कह वह एनई रेलवे बालक इंटर कॉलेज के पास गली में लेकर चले गए। पिटाई करने के बाद जेब में रखे 18 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन चल रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश हो जाएगा।