फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   canteen owner manipulate to women

कैंटीन संचालक ने महिला से की छेड़खानी

Sat, 02 Jul 2016 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 02 Jul 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
canteen owner manipulate to women
छात्रों ने अपने ही स्कूल की महिला टीचर के घर पर जाकर गालीगलौज और बदतमीजी की। - फोटो : Demo pic
मेडिकल कॉलेज के रैन बसेरा में चल रहे कैंटीन के संचालक ने महिला तीमारदार से छेड़खानी कर दी। महिला के शोर मचाने पर वहां पर भीड़ एकत्र हो गई। इस पर वह सबको धमकी देने लगा। महिला के पति ने मेडिकल चौकी पर सूचना दी। पुलिस पहुंची तो कैंटीन संचालक फरार हो गया।
विज्ञापन


देवरिया जनपद के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी बृजेश पांडेय की पत्नी सुषमा गायनी विभाग में भर्ती है। शनिवार को उन्हें देखने के लिए एक महिला अपने पति के साथ आई थी। आरोप है कि दोपहर डेढ़ बजे जब वह कैंटीन में कुछ सामान लेने गई तो संचालक राजू ने उनसे छेड़खानी की। पहले तो मना किया और जब नहीं माना तो महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर वहां भीड़ जुट गई। इसके बाद संचालक ने धमकी देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी और दोनों मेडिकल कॉलेज चौकी पर पहुंच गए। पुलिस से उन्होंने लिखित शिकायत की जिसके बाद चौकी इंचार्ज कैंटीन पर पहुंचे तो कैंटीन संचालक फरार हो गया था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed