{"_id":"dd106f068a60aba35d8424c26c3a458b","slug":"branchs-of-tree-will-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में पेड़ की टहनियां कटेंगी, लगेगी जाली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में पेड़ की टहनियां कटेंगी, लगेगी जाली
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलीय कारागार में बंदी के पेड़ पर चढ़ने की घटना को जेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जेल के अंदर बैरक के पास लगे पेड़ों की टहनियों को जेल प्रशासन ने काटने और पेड़ के चारों तरफ काटे वाली जालियां लगाने का निर्णय लिया है।
मंडलीय कारागार में प्रेमिका से मिलने की जिद्द करने वाला कैंपियरगंज के मुसाबार निवासी कर्मराज पेड़ पर चढ़ गया था। जेल प्रशासन को उसे उतारने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। इससे पूर्व भी एक बंदी स्मैक की मांग करते हुए पेड़ पर चढ़ गया था, जबकि एक बंदी भागने की फिराक में रात भर पेड़ की टहनियों में छिपा रहा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसके शर्मा ने बताया कि जल्द ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।