फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   both parties file case on each other

पूर्व प्रमुख के घर फायरिंग की घटना में दोनों पक्ष ने दर्ज कराया केस

Mon, 08 Feb 2016 01:19 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
both parties file case on each other
बांसगांव के पूर्व प्रमुख के घर शनिवार की देर रात हुई फायरिंग की घटना में दोनों पक्षों के लोगों ने मुकदमा दर्ज कराया है। सपा प्रत्याशी ने अपने ऊपर हमला होने की बात कहते हुए पूर्व प्रमुख समेत आठ लोगों को नामजद किया है, जबकि पूर्व प्रमुख ने सपा प्रत्याशी राकेश यादव समेत 40 लोगों को आरोपी बनाया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बांसगांव प्रतिनिधि के अनुसार सपा प्रत्याशी राकेश यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि वह शनिवार की रात अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में प्रचार करने गए थे। रात 11:30 बजे वह पूर्व प्रमुख कुसुम सिंह के आवास के बगल से गुजर रहे थे। तभी वहां पर भाई और सहयोगियों के साथ खड़े उनके पति शिवाजी सिंह ने फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और उनका सामान भी लूट लिया गया। पुलिस ने इस मामले में शिवाजी सिंह के साथ ही उनके भाई वेद प्रकाश, प्रिंस, प्रियांशु, हिमांशु, राणा शाही, मृत्युंजय और अखिल मौर्य पर हत्या का प्रयास, लूट, बलवा, मारपीट और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ वेद प्रकाश ने सपा प्रत्याशी राकेश यादव, विजय कुमार सिंह उर्फ बबलू और 40 अज्ञात लोगों पर रात 12:30 बजे दस गाड़ियों से घर पहुंचकर फायरिंग कर भाग निकले का का आरोप लगाया। पुलिस ने राकेश समेत सभी के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश एसओ को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed