{"_id":"57cdd7e14f1c1b1c56317ad2","slug":"bolero-turned-into-snakes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो में सांप निकलने से गोलघर में मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो में सांप निकलने से गोलघर में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 06 Sep 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन मे खड़ी बोलेरो से सांप को पुलिसकर्मियों ने निकाला
- फोटो : rajesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोलेरो में सांप निकलने से सोमवार की दोपहर गोलघर में हड़कंप मच गया। चालक के साथ ही गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने भागकर जान बचाई। सांप को देखने के लिए भीड़ जुटने से जाम लग गया। कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद पहुंची ट्रैफिक पुलिस की रिकवरी वैन बोलेरो को लेकर पुलिस लाइंस में पहुंची। देर शाम तक सांप को निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
संतकबीरनगर, मेंहदावल के बनकसियां के प्रधान अजय सिंह गांव के लोगों को लेकर बोलेरो से खरीददारी करने गोलघर आए थे। दोपहर दो बजे गाड़ी से उतरकर प्रधान खरीददारी कर रहे थे। चालक बुद्धु और गांव के रामवृक्ष गाड़ी में थे। इसी बीच आगे की सीट से निकला सांप स्टीयरिंग के रास्ते डैश बोर्ड पर पहुंच गया। सांप को देख बुद्ध के साथ ही रामवृक्ष ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई। दरवाजा बंद करने के साथ ही मामले की जानकारी प्रधान को दी। बोलेरो में सांप होने की सूचना के बाद गोलघर में हड़कंप मच गया। सांप को देखने के लिए सड़क पर भीड़ जुटने के कारण जाम लग गया। मौके पर पहुंचे प्रधान ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
आधे घंटे बाद रिकवरी वैन के साथ पहुंची ट्रैैफिक पुलिस बोलेरो को पुलिस लाइंस के यार्ड में ले आई। सूचना देने के तीन घंटे बाद वन विभाग से कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। पुलिस ने सांप को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन गर्मी के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। गाड़ी चालक बुद्ध् ने बताया सांप पहले से बोलेरो के अंदर था। गनीमत रही की गाड़ी चलाते समय वह नहीं निकला नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।