फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Bank Road miscreants looted purse of woman

बैंक रोड पर बदमाशों ने महिला का पर्स लूटा

Fri, 20 Nov 2015 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Nov 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। बैंक रोड पर बृहस्पतिवार की रात बदमाशों ने महिला का पर्स लूट लिया। लखनऊ की रहने वाली महिला इंटरसिटी एक्सप्रेस से गोरखपुर पहुंचने के बाद रिक्शे से कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली बहन के घर जा रही थी। पीछे दूसरे रिक्शे पर उनके तीन रिश्तेदार भी थे।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मामले की छानबीन कर रही है।
लखनऊ, हुसैनगंज की रहने वाले मुकेश सिंह की पत्नी राखी बृहस्पतिवार की रात 9:30 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस से गोरखपुर पहुंची थीं। उनके साथ बेटे और तीन अन्य रिश्तेदार थे।
विज्ञापन

रात 10 बजे जुबिली कॉलेज के पास रहने वाली बहन प्रभा सिंह के घर जाने के लिए राखी रिक्शे से निकली। एक रिक्शे पर वह बेटे के साथ बैठी थीं। दूसरे रिक्शे पर उनके तीनों रिश्तेदार थे। रात 10:30 बजे बैंक रोड पर एडी गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने राखी का पर्स छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बचने का प्रयास किया लेकिन झपट्टा मार बदमाश पर्स ले भागे। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सीओ कोतवाली अशोक पांडेय, सीओ क्राइम अभय मिश्रा, कोतवाल विजयराज सिंह को राखी ने बताया कि पर्स में 11 हजार रुपये ,मोबाइल, बाली और सोने की चेन थी।
बदमाशों ने काले रंग का जैकेट और हेलमेट पहन रखा था। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर बदमाशों के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed