{"_id":"304efa8eb8446241e9f95a5be3adfe20","slug":"attack-with-knife-on-girl-s-mother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा की मां पर चाकू से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा की मां पर चाकू से हमला
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार क्षेत्र में शुक्रवार को कॉलेज से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ के बाद विरोध जताने गई मां पर आरोपी युवक और उसके घरवालों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। परिवार के लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोपी युवक पूर्व प्रधान का भतीजा है।
खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली 18 वर्षीय युवती बीए की छात्रा है। शुक्रवार की दोपहर दो बजे वह कॉलेज से घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के पूर्व प्रधान के भतीजे ने उसे छेड़ना शुरू कर दिया। घर पहुंचने पर छात्रा ने मामले की जानकारी मां को दी। इसके बाद युवक की शिकायत लेकर उसके घर पहुंची छात्रा की मां से आरोपी के घरवालों ने विवाद कर लिया। विरोध जताने पर महिला की पिटाई करने के बाद चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इससे महिला के बाएं आंख के पास गंभीर घाव हो गया।
परिवार के लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित ने पूर्व प्रधान, उनके भतीजे समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।