फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   asp's brother filed a case

एएसपी ने भाई पर दर्ज कराया जालसाजी का केस

Wed, 01 Jun 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 01 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
asp's brother filed a case
पुलिस
गाजियाबाद में तैनात एएसपी आभा सिंह ने अपने भाई पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके जालसाजी करने का केस दर्ज कराया है। सोमवार की देर रात उन्होंने एसएसपी को ई-मेल से तहरीर भेजी थी। मुकदमा दर्ज करके पुलिस छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


एएसपी ने आभा सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके पिता रामकिशोर सिंह ने शाहपुर के राप्तीनगर फेज फोर में वर्ष 2006 में एक प्लाट लिया था। पिता की मौत के बाद लखनऊ के इंदिरानगर में रहने वाले उनके सगे भाई उदय प्रताप सिंह ने जमीन हड़पने की कोशिश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उन्होंने आभा सिंह का फर्जी हस्ताक्षर करके जीडीए में शपथ पत्र दाखिल कर पूरी जमीन अपने नाम करा ली। छानबीन में मामले की जानकारी होने पर सोमवार को उन्होंने एसएसपी से इस मामले में बात की थी। देर रात ई-मेल से हेराफेरी करने वाले भाई के खिलाफ उन्होंने तहरीर भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोराबार पुलिस उदय प्रताप सिंह पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके जालसाजी करने का केस दर्ज किया है। आभा सिंह के पति बीके सिंह गोरखपुर के रहने वाले हैं और ओडिसा के डीजीपी हैं। वह आईएएस किंजल सिंह और आईपीएस प्रांजल सिंह की मौसी हैं। एसओ रामआशीष यादव ने बताया कि छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed