फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AN old man was shooted

पुरानी रंजिश में मारी बुजुर्ग को गोली

Wed, 26 Apr 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 26 Apr 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
AN old man was shooted
अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग। - फोटो : Amar Ujala
खजनी क्षेत्र के मिश्रौली गांव में मंगलवार की शाम पुरानी रंजिश में जमुना मिश्र (60) को एक युवक ने गोली मार दी। आरोप है कि पोखरे के विवाद में पड़ोसी शैलेश मिश्र ने गोली मारी है। पुलिस ने आरोपी के घर से तलवार, लाइसेंसी राइफल और दो कारतूस बरामद किए हैं। फरार शैलेश की तलाश में पुलिस दबिश डाल रही है। उधर, घायल जमुना को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने एक गोली तो निकाल दी, लेकिन उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने रामप्रसन्न मिश्रा की तहरीर पर शैलेश के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


खजनी और उनवल प्रतिनिधि के मुताबिक जमुना मिश्र के घर के बगल में एक पोखरा है। शैलेश उसमें मछली पालन का काम करता है। जमुना पोखरे की जमीन को अपना बताते हैं। तीन दिन पहले पोखरा खोदाई का काम चले रहा था। इसी दौरान दोनों में विवाद हो गया। पोखरे को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से मुकदमा चल रहा है। इसी बीच मंगलवार की शाम जमुना पास के ही गांव से लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान शैलेश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया और तीन फायर झोंक दिए। दो गोली जमुना को लगी और वह गिरकर तड़पने लगे। गोली लगने की जानकारी होते ही गांव वाले और जमुना के घरवाले पहुंच गए और पुलिस को सूचना देेने के साथ ही जमुना को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाते ही खजनी थानेदार, क्षेत्राधिकारी और ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने आरोपी के घर दबिश डाली, लेकिन वह फरार हो गया। 
विज्ञापन



21 को घर लाए था असलहे
शैलेश के पास तीन लाइसेंसी असलहे हैं। सभी विधानसभा चुनाव के दौरान जमा करा लिए गए थे। वह इन असलहों को 21 अप्रैल को लेकर आया था। आरोप है कि लाइसेंसी पिस्टल से ही उसने गोली मारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed