फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   An old man died

टूटकर गिरे अड़ार में दबा कुम्हार, जान गई

Tue, 30 Aug 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Tue, 30 Aug 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
An old man died
मौत
हरपुर-बुदहट में आमी नदी के तट पर बर्तन के लिए मिट्टी खोद रहे कुम्हार की अड़ार टूटकर गिरने से मौत हो गई। रविवार की दोपहर जब हादसा हुआ तो कुम्हार के बेटे के शोर मचाने पर पहुंचे गांव के लोेेगों ने मिट्टी का ढेर हटाकर उन्हें बाहर निकालने के साथ ही प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हरपुर-बुदहट प्रतिनिधि के अनुसार जबरैला, विषकोहर गांव के रहने वाले पूजन (60) मिट्टी के बर्तन बनाते थे। रविवार की दोपहर वह आमी नदी के तट पर मिट्टी निकालने गए थे। साथ में उनका बेटा मिथिलेश भी था। मिट्टी निकालने के बाद कमलेश उसे पहुंचाने घर चला गया था। लौटकर आने पर उसने देखा कि  ताल में खोदा गया गड्डा मिट्टी से भर गया था और पिता पूजन उसमें दबे पड़े थे।
विज्ञापन


मिथिलेश के शोर मचाने पर जुटे गांव के लोगों ने पूजन को बाहर निकालने के साथ ही उन्हें सीएचसी सहजनवां पहुंचाया। वहां उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन परिवार के लोगों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed