फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   An old man committed suicide

बेटे से विवाद के बाद बुजुर्ग ने आग लगाकर दी जान 

Sun, 04 Sep 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 04 Sep 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
An old man committed suicide
- फोटो : demo pic
खोराबार के बहरामपुर गांव में शनिवार की शाम रुपये के लिए बेटे से विवाद होने के बाद बुजुर्ग ने कमरे में खुद को बंद कर आग लगा लिया। घटना के समय बेटा और बहू छत पर थे। शोर सुनकर नीचे आने के बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ बुजुर्ग को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने की तैयारी के बीच ही उनकी मौत हो गई। बेटे के हत्या कर शव जलाने की सूचना किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में दे दी। जानकारी के बाद पहुंचे एसपी (सिटी) ने मामले की छानबीन करने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


जगदीशपुर, खोराबार प्रतिनिधि बहरामपुर के रहने वाले दरबारी चौधरी (60) के तीन बेटे हैं। छोटे बेटे विनोद के साथ वह रहते थे। शनिवार की शाम सात बजे शराब पीने के लिए दरबारी बेटे से रुपये मांग रहे थे। मना करने पर विवाद कर लिया। मामला शांत होने के बाद विनोद पत्नी साधना के साथ छत पर चला गया। दरबारी ने खुद को कमरे में बंद कर केरोसिन डाल आग लगा लिया। नीचे बरामदे में मौजूद विनोद की बेटी काजल ने बाबा की चीख सुनने के बाद शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर विनोद के साथ ही पड़ोस के लोग पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर दरबारी को निकाला लेकिन वह बुरी तरह से झुलस गए थे। अस्पताल ले जाने की तैयारी के बीच उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव के किसी व्यक्ति ने हत्या के बाद बेटे के जलाने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दे दी। मौके पर पहुंचे एसपी (सिटी) हेमराज मीणा, सीओ कैंट अभय मिश्रा ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के  लिए भेजा। एसपी (सिटी) ने बताया कि बेटे से विवाद के बाद दरबारी के खुद आग लगाने की जानकारी मिली है। आरोप की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed