{"_id":"56e9c0494f1c1b25778b47ee","slug":"adco-died-in-the-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एडीसीओ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में एडीसीओ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 17 Mar 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
एडीसीओ राजेश कुमार शुक्ला
- फोटो : rajesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद के करछना में तैनात अपर जिला सहकारी अधिकारी (एडीसीओ) राजेश कुमार शुक्ला की मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कार से कुशीनगर स्थित अपने गांव लौट रहे थे। खजनी इलाके के टोल प्लाजा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसके पहले कि उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, रास्ते में उनकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह जानकारी होने के बाद घर वाले जिला
अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
कुशीनगर के कसया क्षेत्र के मथौली गांव निवासी रिटायर्ड जज हरिहर शुक्ल के छोटे पुत्र राकेश कुमार शुक्ला एडीसीओ के पद पर इलाहाबाद के करछना में तैनात थे। मंगलवार की देर रात वह इलाहाबाद से घर के लिए चले थे।
रास्ते में टोला प्लाजा के बाद उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। खजनी पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान उनकी जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर घर वालों को सूचना दी गई। बुधवार की सुबह पिता और फैजाबाद में तैनात भाई एडीजी राजेश्वर शुक्ला जिला अस्पताल पहुंच गए। चार भाइयों में सबसे छोटे राजेश शुक्ला का 11 साल का एक बेटा है।