{"_id":"7819d324308bc3ad9baa6485ad0740bd","slug":"aaditynath-picture-uploaded-on-whatsapp-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत की छवि बिगाड़ने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महंत की छवि बिगाड़ने का आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिवारीपुर के एक युवक ने व्हाट्स एप पर महंत आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट कर दी। मंगलवार शाम मामले की जानकारी होने पर थाने पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।
किशन कुशवाहा नाम के युवक ने अपने व्हाट्स एप ग्रुप पर 12 दिसंबर को सांसद महंत आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट कर दी। ग्रुप से जुड़े तिवारीपुर के रहने वाले हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता रोहित मंझवार ने मंगलवार की शाम पोस्ट की जानकारी होने पर यह सूचना संगठन के महानगर प्रभारी रामभुआल कुशवाहा को दी। रात आठ बजे रामभुआल महानगर महामंत्री ऋषिमोहन वर्मा और 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को लेकर तिवारीपुर थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे।
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद थाने पहुंचे एसपी (सिटी) हेमंत कुटियाल, सीओ कोतवाली अशोक पांडेय तिवारीपुर ने कार्रवाई का भरोसा देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया। उधर, देर रात धार्मिक भावना भड़काने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक बसपा नेता का पुत्र और बी.कॉम का छात्र है।