{"_id":"5777d3fa4f1c1bd04979b3ce","slug":"a-passport-of-a-killer-is-made-with-the-help-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की मदद से हत्यारोपी बनवा रहा था पासपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा की मदद से हत्यारोपी बनवा रहा था पासपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 02 Jul 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
सात दिनों में बन जाएगा पासपोर्ट
देवरिया के मदनपुर का रहने वाला हत्यारोपी नाम बदलकर दरोगा की मदद से बड़हलगंज में पासपोर्ट बनवा रहा था। गांव के एक व्यक्ति की शिकायत पर एलआईयू ने जांच की तो सच्चाई का पता चला। एसएसपी के निर्देश बड़हलगंज पुलिस ने जालसाजी करने वाले युवक पर केस दर्ज किया है। दरोगा के भूमिका की अधिकारी जांच कर रहे हैं।
दवनाडीह के रहने वाले जवाहिर यादव की जमीन के रंजिश में 28 फरवरी 2013 को पीटकर हत्या कर दी गई। मामले में उनके भाई गिरजेश यादव ने गांव के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम नारायण यादव और उनके भांजे देवरिया, मदनपुर गायघाट के सुनील यादव समेत छह लोग आरोपी हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद सुनील ने आजाद सिंह यादव नाम से पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया। खुद को दवनाडीह गांव का निवासी बताते हुए पिता की मौत के बाद मां के साथ गांव में रहने की जानकारी दी।
गिरजेश ने अधिकारियों से मामले की शिकायत करते हुए बड़हलगंज थाने के दरोगा एचएन सिंह यादव की मदद से जालसाजी किए जाने की शिकायत की। आईजी, डीआईजी को पत्र लिखने के बाद एसएसपी से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी। एसएसपी के निर्देश पर बड़हलगंज पुलिस ने सुनील यादव के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है। अधिकारी दरोगा के भूमिका की जांच कर रहे हैं।