फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A man was beaten to rob cash

कैश लूटने के आरोप में युवक की पिटाई

Fri, 01 Jan 2016 02:33 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
राप्तीनगर बिजली घर पर कैश लूटने का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने एक युवक को पीट दिया। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। देर शाम पुलिस ने निजी मुचलके पर युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन


सहजनवां का मूल निवासी अमित कुमार सिंह एक प्राइवेट कंपनी में यूपी हेड है। राप्तीनगर में उसका मकान है। गुरुवार को अमित बिजली का बिल जमा करने के लिए राप्तीनगर बिजली घर पर गया था। वह लाइन में लगा था। हालांकि सर्वर धीमा चलने से एक बिल जमा होने में आधा घंटे से ज्यादा वक्त लग रहा था। अमित के आगे दो लोग और बिल जमा करने के लिए खड़े थे। दोनों का बिल जमा होने के बाद अमित का नंबर आया।
विज्ञापन


उसने अपना बिल काउंटर में जमा करने के लिए दे दिया। इसी दौरान बिल को लेकर अमित और बिल जमा करने वाले कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद अमित कैश काउंटर के अंदर चला गया। वहां कर्मचारियों ने कैश लूटने का आरोप लगाते हुए अमित को पीट दिया। सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने अमित को हिरासत में ले लिया। जांच के बाद पुलिस ने अमित को निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वर धीमा चलने से बिल जमा होने में देरी हो रही थी। इस पर आरोपी युवक कर्मचारियों को गाली देते हुए कैश काउंटर के अंदर पहुंच गया। कर्मचारियों को लगा कि वह कैश लूटने वाला है जिसके बाद उन्होंने उसकी पिटाई कर पुलिस को सूचना दे दी।
-वाईके चतुर्वेदी, एसडीओ राप्तीनगर

कर्मचारी बिल जमा करने की जगह बातचीत में व्यस्त थे। मैंने इसके लिए टोक दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने मुझे कमरे के अंदर बुलाकर बिल जमा कराने को कहा। अंदर कहासुनी होने पर पांच कर्मचारियों ने दरवाजा बंद कर बेरहमी से मेरी पिटाई कर दी।

-अमित कुमार सिंह, आरोपी युवक

बिल जमा करने के दौरान विवाद हुआ था। युवक के कैश काउंटर में जाने पर कर्मचारियों ने उसे पीट दिया। जांच में कैश लूटने की बात गलत मिली है। तहरीर नहीं मिलने पर युवक को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
- राकेश यादव, एसओ शाहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed