फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   a man died in road accident while he was sleeping in road side

अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे सो रहे अधेड़ को रौंदा, मौत

Mon, 22 May 2017 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 May 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
 a man died in road accident while he was sleeping in road side
हादसा
सिकरीगंज क्षेत्र के बलुआ मार्ग पर घर के बाहर सो रहे अधेड़ को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। वहीं सुबह नाराज लोग रास्ता जाम कर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिए जाने और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। करीब एक घंटे तक जाम की वजह से आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन


कूई बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बेलवा गांव के निवासी रामसूरत (55) का सड़क के किनारे मकान है। वह किसान थे और रोज की तरह ही अपने दरवाजे के बाहर सो रहे थे। रविवार की रात करीब साढ़े बारह बजे गोरखपुर की तरफ  से आ रही कार के ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे अनियंत्रित होकर कार चारपाई पर सो रहे व्यक्ति के ऊपर चढ़ गई और वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले जा रही थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह लगभग आठ बजे बीच सड़क पर बल्ली लगाकर रोड जाम कर दी। मौके पर पहुंची सिकरीगंज पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो घायल

खजनी। खजनी तिराहे पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार सीबी शर्मा और पिंकी शर्मा सोनभद्र से खजनी स्थित रिश्तेदारी में आए थे। सूचना पाकर रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। एसओ खजनी नासिर हुसैन ने बताया कि ट्रक का ब्रेक फैल हो गया था। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हादसे में दो ठेले भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed