फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A man accused to attack over guset house cheif is arrested

गेस्ट हाउस मालिक पर हमला करने वाला गिरफ्तार

Fri, 01 Jan 2016 02:36 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन रोड स्थित गेस्ट हाउस के मालिक पर तीन माह पहले चाकू से हमला कर चेन लूटने वाले बदमाश को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। कैंट पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर महराजगंज स्थित उसके घर पर दबिश देकर पकड़ लिया।
विज्ञापन


संतकबीरनगर, बरीगांव के रहने वाले राजेश चतुर्वेदी (60) का रेलवे स्टेशन के सामने रॉयल गेस्ट हाउस है। वह गोरखनाथ के शास्त्रीपुर में परिवार के साथ रहते हैं। 25 सितंबर की रात राजेश कमरा नंबर 101 में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे कमरा नंबर 206 में एक सप्ताह से रुका युवक चाकू लेकर उनके कमरे में पहुंचा और हमला करने के साथ ही राजेश की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दराज में रखा 30 हजार रुपये, सोने की चेन और अंगूठी निकाल लिया।
विज्ञापन


शोर मचाने पर कर्मचारी पहुंचे तो हमलावर ने उनकी आंखों में भी मिर्च पाउडर डाल दिया और कमरा नंबर 105 की खिड़की तोड़कर भाग गया। राजेश ने इस मामले में जानलेवा हमला कर रुपये और गहने लूटने का केस दर्ज कराया था। हमलावर के कमरे में मिले चाकू, कागजात और नशे की गोली को कब्जे में लेकर कैंट पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावर की पहचान कर बृहस्पतिवार को महराजगंज, सरोजनीनगर में दबिश देकर आरोपी संजय प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने नशे के हालत में वारदात को अंजाम देने की बात कही है।

फर्जी सनद पर गेस्ट हाउस में रुका था
गेस्ट हाउस में संजय ने पहचान पत्र के तौर पर हाईस्कूल के फर्जी सनद की फोटो कॉपी जमा की थी, जिसमें उसका नाम मोहम्मद सलीम अंसारी पुत्र हदीब अंसारी और पता सक्सेना नगर, महराजगंज दर्ज था। खुद को छात्र बताकर शहर के एक कॉलेज में दाखिला लेने की जानकारी देते हुए रॉयल गेस्ट हाउस में दस दिन तक रुका था।


गेस्ट हाउस मालिक पर हमला कर रुपये और गहने लूटने वाले युवक से पूछताछ चल रही है। नशे की हाल में उसने वारदात को अंजाम देने की बात कही है।
- हेमंत कुटियाल, एसपी (सिटी)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed