{"_id":"5819f9174f1c1bc032436c42","slug":"a-little-child-was-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान लगाने जा रहे बालक को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान लगाने जा रहे बालक को ट्रक ने रौंदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के जेपी इंटर कॉलेज के सामने दुकान लगाने जा रहे दो भाइयों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में साइकिल पर पीछे बैठे छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई घायल हो गया। मौजूद लोगों ने ट्रक को रोक लिया और चालक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक कैंपियरनगर निवासी मुंशीद अली कैंपियरगंज उत्तरी रेलवे गेट पर फल का ठेला लगाते हैं। बड़ा बेटा कुर्बान अली (15) बुधवार को छोटे भाई अजमत अली (7) के साथ ठेला लगाने के लिए साइकिल से निकला था। दोनों जेपी इंटर कॉलेज के पास पहंचे ही थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। साइकिल पर पीछे बैठे अजमत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुर्बान का दाहिना पैर टूट गया।
हादसे को देखते ही स्थानीय लोग दौड़ पड़े और महराजगंज के निचलौल के रहने वाले ट्रक चालक बनवारी को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और कुर्बान को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।