फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A girl was sexual harashed reached Gorakhnath temple

शादी का झांसा देकर किया शोषण, अब पलटा

Wed, 17 May 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 17 May 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
A girl was sexual harashed reached Gorakhnath temple
Demo Pic
बरेली की सरोजनी (बदला नाम) इंसाफ के लिए अफसरों के चक्कर काटकर परेशान हुई तो सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाने की सोची। लखनऊ पहुंची तो पता चला कि सीएम गोरखपुर में हैं तब यहां आ गई। गोरखनाथ मंदिर पहुंची तो पता चला कि सीएम लखनऊ हैं। ऐसे में उसका धैर्य जवाब दे गया और वह फफक उठी। शादी का झांसा देकर सालों तक शोषण करने वाले बरेली के युवक अमोल और उसके परिवार को उनके किए की सजा दिलाने के लिए सरोजनी दर-दर भटक रही है।
विज्ञापन


सरोजनी ने कहा कि अगर पिता जिंदा होते तो अमोल और उसके परिवार को सबक सिखाने के लिए उसे बरेली से गोरखपुर नहीं आना पड़ता। बताया कि 2012 में उसका अपहरण हारुननगला, बरेली के अमोल ने किया था। तब पिता ने एफआईआर दर्ज कराई। इस मामले में अमोल के पिता सोबरन सिंह को भी आरोपी बनाया गया था। केस के दबाव में उन लोगों ने समझौता किया और अमोल के साथ मेरी शादी कराने का वचन दिया। इसके बाद 2014 में टीका की रस्म (छेकाई) भी हुई। इसके बाद पिता का देहांत हो गया। इसके बाद भी अमोल का घर पर आनाजाना लगा रहा। मां से उसने शादी के नाम पर लाखों रुपये वसूले और मेरे साथ पत्नी की तरह संबंध रखा। शादी करने की बात पर ग्रेजुएशन पूरा होने का इंतजार करने को कहता था।
विज्ञापन


अब पढ़ाई पूरी होने के बाद भाई जब चाचा को लेकर उसके घर गए तो अमोल और उसके घरवाले शादी की बात से पलट गए। मामले में एक माह चक्कर काटने के बाद इज्जतनगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई लेकिन पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही। इस पर सीएम से मिलने लखनऊ गई थी। वहां उनके गोरखपुर होने की जानकारी मिली तो यहां आ गई। अब यहां आकर भी उनसे मुलाकात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed