फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A girl teased when she demond to increse the marks in exam

नंबर बढ़ाने के नाम पर छात्रा से छेड़खानी

Fri, 27 May 2016 08:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 27 May 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
A girl teased when she demond to increse the marks in exam
रेप, सेक्स क्राइम - फोटो : demo pics
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के चपरासी द्वारा नंबर बढ़ाने के नाम पर छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। छेड़खानी का आरोपी कर्मचारी परीक्षा सामान्य विभाग में तैनात था। प्राथमिक जांच के बाद परीक्षा नियंत्रक ने कर्मचारी को परीक्षा विभाग से कार्यमुक्त करते हुए कुलपति व रजिस्ट्रार को अगली कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। 
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह 11 बजे के करीब एक छात्रा गोरखपुर यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में मौजूद परीक्षा सामान्य विभाग में पहुंची और वहां के एक चपरासी से मिलकर अपने काम का तकादा करने लगी। चपरासी उसे समझा-बुझा कर विभाग में मौजूद एक कक्ष में ले गया और छेड़खानी करने लगा। उसकी हरकत देख छात्रा शोर मचाते हुए कमरे से बाहर आ गई। छात्रा का विरोध देख चपरासी वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि दो विषय के नंबर काफी कम आए थे, चपरासी ने उन नंबरों को बढ़वा देने का आश्वासन दिया था। इसी सिलसिले में जानकारी लेने के लिए यूनिवर्सिटी आई थी। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ कुलपति को पत्र लिखा, जिसे परीक्षा सामान्य विभाग के एक वरिष्ठ कर्मचारी ने यह कहकर ले लिया कि शिकायत कुलपति तक पहुंचा दी जाएगी। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी परीक्षा नियंत्रक को दे दी। सूचना पाकर परीक्षा नियंत्रक मौके पर पहुंचे और मामले की तहकीकात की और कुलपति के नाम का पत्र को ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के साथ दुर्व्यवहार की घटना बेहद शर्मनाक है। इससे परीक्षा विभाग की छवि पर असर पड़ता, इसलिए मैंने दोषी कर्मचारी को विभाग से हटा दिया है। साथ ही कुलपति और रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराते हुए कार्रवाई की संस्तुति की है। 
- डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक, गोरखपुर यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed