{"_id":"572641334f1c1b63705cd0b3","slug":"a-girl-died-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से कुचलकर बच्ची की मौत, हाइवे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस से कुचलकर बच्ची की मौत, हाइवे जाम
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 01 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां के बरहुआ में रविवार शाम सड़क पार करते समय एक बच्ची प्राइवेट बस की चपेट में आ गई। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद जुटे गांव के लोगों ने गोरखपुर-लखनऊ मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर के समझाने पर आधे घंटे बाद लोग रास्ते से हटे। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक फरार हो गया।
सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार बरहुआ यादव टोला के रहने वाले नरेंद्र यादव की बेटी कुमकुम (8) रविवार शाम खेत से घर की तरफ आ रही थी। बंधे से नीचे उतरकर वह सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान गोरखपुर की तरफ से आर ही प्राइवेट बस की चपेट में आने से वह घायल हो गई। हादसे के बाद गीडा के पास बस छोड़कर चालक फरार हो गया।
घायल बच्ची को लेकर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी होने पर शाम सात बजे गुस्साए गांव वालों ने गोरखपुर-लखनऊ मार्ग जाम कर दिया। साढ़े सात बजे के करीब पहुंचे इंस्पेक्टर सहजनवां यादवेंद्र पाल ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
जाम के कारण हाइवे पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। नौसढ़ और कालेसर के पास से रूट डायवर्जन कर गाड़ियों को फोरलेन के रास्ते निकाला गया।