{"_id":"58890c394f1c1b380fcf4eca","slug":"a-bag-was-found-in-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन के एसी लाउंज में बैग मिलने से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे स्टेशन के एसी लाउंज में बैग मिलने से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 26 Jan 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को शहर के कई इलाकों की चेकिंग की गई।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद बुधवार को एसी लाउंज में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। बम निरोधक दस्ते ने जांच की तो उसमें से दो खुखरी बरामद हुई, तभी बैग को अपना बताते हुए एक नेपाली युवक पहुंच गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं एसएसपी ने रेलवे साइकिल स्टैंड में एक हफ्ते से खड़ी बाइक व साइकिलों का ब्योरा मांगा है।
गणतंत्र दिवस को लेकर बरती जा रही सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए एसएसपी रामलाल वर्मा, एसपी सिटी हेमराज मीणा, सीओ कैंट अभय कुमार मिश्र के साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सिटी मॉल, विजय सिनेमा हॉल समेत प्रमुख बाजारों में चेकिंग कर रहे थे। शाम 4 बजे के करीब पुलिस टीम सबसे पहले सिटी मॉल पहुंची। वहां से जांच के बाद फिर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व स्टेशन के सामने स्थित होटलों की सघनता से जांच की गई।
इस दौरान रेलवे स्टेशन के एसी लाउंस में एक बैग बरामद किया। पुलिस ने संदिग्ध लोगों की भी चेकिंग की। टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों में भी जांच की। पुलिस टीम के साथ बम निरोधक दस्ता, डाग स्क्वॉड की टीम भी मौजूद थी। होटल में हरियाणा का एक युवक लड़की के साथ पकड़ा गया, हालांकि पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।