{"_id":"5c87fc83bdec2213f801594b","slug":"91552415875-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को पुलिसकर्मी बता महिला के जेवर ले उड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को पुलिसकर्मी बता महिला के जेवर ले उड़े
Wed, 13 Mar 2019 12:07 AM IST
ajay Kumar
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
loot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। तीन उचक्कों ने मंगलवार को खुद को पुलिसकर्मी बता महिला के गहने उतरवा लिए। बैंक जा रही व्यापारी की पत्नी संगीता अग्रवाल(60) को पहले शिक्षिका की हत्या की बात कह डराया और फिर सुरक्षा के नाम पर उनके गहने लेकर चलते बने। ठगे जाने का अहसास हुआ तो संगीता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
माया बाजार के दीवान दयाराम गली निवासी गोविंद प्रसाद अग्रवाल की घर के पास ही कपड़े की दुकान है। उनकी पत्नी संगीता मंगलवार की दोपहर पैदल ही स्टेट बैंक उर्दू बाजार जा रही थीं। माया टाकीज के पास सादे कपड़ों में खड़े तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। युवकों ने महिला से कहा कि बस स्टेशन के पास ममता नाम की शिक्षिका की बदमाशों ने हत्या कर दी है। लिहाजा आप जेवरात पहन कर न घूमें। युवकों ने महिला की सोने की दो चूड़ियां और चेन उतरवा ली और उन्हें एक कागज में रखकर कुछ सामान दिया और गहने बताकर बैग में रखने को कहा। फिर वहां से चलते बने। महिला ने कुछ दूर जाकर चेक किया तो गहने नहीं थे। जानकारी होने पर घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। राजघाट पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद युवकों की तलाश के लिए आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई। महिला ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
वार्ड नंबर 13 निवासी श्रीराम साहनी के बेटे सुमित मंगलवार को अपनी दादी राजकुमारी के साथ आवास बनवाने के लिए उनके खाते से बीस हजार रुपये निकालने टेकवार स्थित बैंक आए थे। बैंक के बाहर दो युवकों ने उन्हें नोट की गड्डी देकर जमा करने को कहा और सुमित से उनके बीस हजार ले लिए। सुमित जब काउंटर पर गड्डी जमा करने पहुंचे तो उसमें सिर्फ ऊपर और नीचे के नोट असली थे। वह युवकों को खोजते हुए बाहर आया तो वे फरार हो चुके थे। युवक ने पुलिस को तहरीर दी है।

बीस हजार रुपये लेकर फरार हुए युवक
उनवल। खजनी इलाके के टेकवार स्थित स्टेट बैंक के बाहर उनवल के वार्ड नंबर 13 निवासी सुमित साहनी को झांसा देकर युवकों ने बीस हजार रुपया ले लिए। सुमित को जबतक जालसाजी की जानकारी होती, तबतक युवक फरार हो चुके थे।