{"_id":"5bd8bb28bdec2269af6492c2","slug":"91540930344-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में दो बच्चों के साथ पकड़ी गई रूसी महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोरखपुर में दो बच्चों के साथ पकड़ी गई रूसी महिला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:42 AM IST
विज्ञापन
arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर/कपिलवस्तु। भारत-नेपाल की सीमा पर तैनात एसएसबी ने रूस की एक संदिग्ध महिला को दो बच्चों के साथ भारत में प्रवेश करने पर पीछा कर गोरखपुर में पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि नेपाली युवक से उसकी शादी हुई है। पासपोर्ट मंगाया गया है सत्यापन के बाद सही पाए जाने पर उसे नेपाल भेज दिया जाएगा।
ककरहवा सीमा के पास मंगलवार सुबह एक विदेशी महिला को दो बच्चों के साथ पगडंडी के रास्ते साइकिल से भारत में प्रवेश करते देख ग्रामीणों ने रोककर जानकारी लेनी चाही तो महिला साइकिल छोड़ बच्चों के साथ जंगल में चली गई। ग्रामीणों की सूचना पर एसएसबी के जवान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने साइकिल के पास 20 मिनट तक महिला का इंतजार किया। इसके बाद कमांडेंट को सूचना दी। कमांडेंट जर्नादन प्रसाद ने अलर्ट जारी कर दिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि वह टैक्सी से बर्डपुर की तरफ निकली है। इसके बाद महिला के टैक्सी से नौगढ़ पहुंचकर बस द्वारा गोरखपुर जाने की जानकारी मिली। इस सूचना को कमांडेंट ने एसएसबी के डीआईजी मुख्यालय गोरखपुर को दिया। कार्यवाहक डीआईजी एसएस थापा ने इंस्पेक्टर राजीव कुमार की टीम को महिला की तलाश में लगाया। टीम ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर रूसी महिला को बच्चों के साथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
कमांडेंट जर्नादन प्रसाद ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि रूसी महिला नटालिया (27) पिछले तीन वर्षों से अपने दो बच्चों मैक्सिम (5) व मारिया (2) के साथ नेपाल में रह रही थी। उसका तलाक हो चुका है। उसके पास न तो कोई पासपोर्ट है और न ही कोई कागजात है।
विज्ञापन
महिला की नेपाली युवक से शादी की जानकारी मिली है। पासपोर्ट सत्यापन को मंगाया गया है। सही पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी- शलभ माथुर, एसएसपी