फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पीआरवी टीम पर फायरिंग कर भागे बदमाश

पीआरवी टीम पर फायरिंग कर भागे बदमाश

Tue, 30 Oct 2018 01:41 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
पीआरवी टीम पर फायरिंग कर भागे बदमाश
पीआरवी टीम पर फायरिंग कर भागे बदमाश
विज्ञापन

शाहपुर थानाक्षेत्र के फातिमा रोड के श्रीराम चौराहे की घटना
बाइक छोड़कर भागे, पुलिस ने जब्त किया
अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर थानाक्षेत्र के फातिमा रोड के श्रीराम चौराहे पर रविवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने पीआरवी टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम के पीछा करने पर घिरता देख बदमाश बाइक छोड़कर फरार हो गए। बरामद बाइक के चेचिस नंबर से पुलिस ने मालिक का पता लगाया है। अब बदमाश तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

शाहपुर थाने की पीआरवी 0320 टीम रविवार की रात 12 बजे के आसपास गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक आते दिखे। पीआरवी टीम ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने फायर झोंक दिया और भागने लगे। टीम ने पीछा किया तो कुछ दूर जाने के बाद बदमाशों ने बाइक छोड़ दी। टीम के सदस्यों ने बाइक को कब्जे में ले लिया। बाइक पर नंबर नहीं लिखा था। आरटीओ की मदद से जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि बाइक जंगल सालिकराम, शाहपुर निवासी विक्की सोनकर के नाम पंजीकृत है। अब पुलिस विक्की के परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है। शाहपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed