फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सहजनवां थाने के पास व्यापारी से 1:50 लाख लूटे

सहजनवां थाने के पास व्यापारी से 1:50 लाख लूटे

Sat, 29 Sep 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sat, 29 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सहजनवां थाने के पास व्यापारी से 1:50 लाख लूटे
लूट - फोटो : self
सहजनवां (गोरखपुर)। सहजनवां थाने के पास बाइक सवार बदमाशों ने गल्ला व्यापारी राजू गुप्ता से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। वारदात की खबर पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस एसबीआई शाखा में जाकर सीसी टीवी फुटेज को देखा, जिससे कुछ संदिग्धों की तस्वीर मिली है। उस आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


हरपुरबुदहट के मूल निवासी राजू गुप्ता गल्ला के थोक व्यापारी हैं। सहजनवां वार्ड नंबर एक, जिगिना में राजू मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को वह पिता टुंगनाथ को लेकर एसबीआई की शाखा गए और वहां से डेढ़ लाख रुपये निकाले थे। रुपये को बैग में रखकर वह बाइक से लौट रहे थे। सहजनवां थाने के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैग लूट लिया और फरार हो गए। राजू ने बाइक से कुछ दूर बदमाशों का पीछा किया।
विज्ञापन


बदमाशों की बाइक की रफ्तार ज्यादा होने की वजह से वे फरार हो गए। एसपी नार्थ रोहित सिंह ने बताया कि लूट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। सीसी टीवी के फुटेज को देखा गया है। बदमाशों की पुलिस टीम कर रही है। जल्द घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed