{"_id":"5b771ccd42c792465b6886d7","slug":"91534532813-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी गयी स्कार्पियो हवालदार के घर से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी गयी स्कार्पियो हवालदार के घर से बरामद
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चोरी गई स्कॉर्पियो हवलदार के घर से बरामद
चोरी के आरोप में हवलदार सहित तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नवलपरासी। एक सप्ताह पूर्व पश्चिम नवलपरासी के सुनवल से चोरी हुई स्कॉर्पियो सशस्त्र प्रहरी के हवलदार के निजी मकान से बरामद किया गया है। वाहन चोरी के आरोप में हवलदार सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इस बात की जानकारी नवलपरासी जिला प्रहरी कार्यालय में एसपी राजेन्द्र प्रसाद भट्ट ने दी। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व नवलपरासी के सुनवल से स्कॅार्पियो चोरी हो गयी थी। जिसे सशस्त्र प्रहरी बल पश्चिम नवलपरासी नंबर 26 बेलासपुर में कार्यरत वरिष्ठ हवलदार ठाकुर प्रसाद चौधरी के निवास पश्चिम नवलपरासी बर्दघाट नगरपालिका 5 पालडांडा से बरामद किया गया। वाहन चोरी के आरोप में नवलपरासी पुलिस ने आरोपी हवलदार सहित रुपन्देही सैनामैना नगरपालिका 3 निवासी दिलीप बोहोरा व बुटवल उप महानगरपालिका 13 बेलवास निवासी जानकी बराल को गिरफ्तार किया गया है। गाड़ी चोरी होने के बाद बुटवल, भैरहवा, नवलपरासी व अन्य जगहों पर तलाश की गई थी। गाड़ी खोजने के क्रम में सुनवल इलाका प्रहरी कार्यालय प्रहरी जवान गुमान सिंह कुमाल ग्राहक बन पुरानी गाड़ी खरीदने के लिए निकले हुए थे। सैनामैना निवासी दिलीप बोहरा के संपर्क में आने के बाद स्कार्पियो का सौदा 7 लाख में तय किया गया और ग्राहक के साथ बोहरा हवलदार चौधरी के घर पहुंच गए। जहां चोरी की गई स्कार्पियो का नंबर हटाकर उस पर भारतीय नंबर लिख दिया गया था। जिसका नकली बिल बुक भी तैयार करा ली गई थी। संदेह होने पर जब इसकी जांच कराई गई तो उक्त गाड़ी चोरी हुई स्कॉर्पियो निकली।