{"_id":"5b54d10d4f1c1b61508b4c89","slug":"91532285197-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर सो रही छात्रा से दुष्कर्म, छात्रा गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छत पर सो रही छात्रा से दुष्कर्म, छात्रा गायब
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के बाद छात्रा लापता, आरोपी हिरासत में
गोरखपुर। झंगहा क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात कक्षा छह में पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। परिवार के लोगों की सूचना पर पहुंची यूपी-100 टीम ने आरोपी को पकड़ कर थाने पहुंचा दिया। उधर परिवार के लोग थाने से घर पहुंचे तो पीड़िता गायब थी।
छात्रा शनिवार की रात छत पर सो रही थी। आरोप है कि पड़ोस का एक युवक छत पर पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर बालिका की मां और उसकी छोटी बहन पहुंच गई। उसके बाद आरोपी युवक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। युवक के थाने पर जाने के बाद छात्रा के परिवार के लोग भी पहुंचे। छात्रा के गायब होने पर परिवार के लोगों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। छात्रा की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।