फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बाइक लूटकर युवक को गड्ढे में धकेला

बाइक लूटकर युवक को गड्ढे में धकेला

Wed, 25 Apr 2018 01:21 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 25 Apr 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
बाइक लूटकर युवक को गड्ढे में धकेला
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
हरपुर गांव के पास बुआ के घर से लौट रहे युवक को तीन बदमाशों ने तमंचा सटाकर रोक लिया और पीटने के बाद उसकी बाइक लूट ली। युवक को बदमाशों ने गड्ढे में धकेल दिया। करीब दो घंटे तक वह बेहोशी की हालत में पड़ा रहा। होश आने पर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन


गोला इलाके अवरूस गांव निवासी उपेंद्र बंगलुरु में पेंट पालिश करते थे। सोमवार को अपनी बुआ के घर माल्हनपार गए थे। देर रात घर लौट रहे थे। जैसे ही हरपुर गांव के पास पहुंचे, पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनको रोक लिया और कनपटी पर तमंचा सटा दिया। मुंह बांधे बदमाशों ने उनकी पिटाई की, जिससे वह घायल हो गए। फिर उन्हें गड्ढे में धकेल दिया। बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


दो घंटे वह बेहोश पड़े रहे। होश आने पर शोर मचाया तो थोड़ी दूरी पर रहने वाले लोग वहां पर पहुंच गए। रात में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सुबह थाने पर बुलाया। पीड़ित से जानकारी लेने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed