फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आधी रात युवकों के दो गुटों का उत्पात, आठ गिरफ्तार

आधी रात युवकों के दो गुटों का उत्पात, आठ गिरफ्तार

Sun, 22 Apr 2018 01:39 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 22 Apr 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
आधी रात युवकों के दो गुटों का उत्पात, आठ गिरफ्तार
क्राइम
गोरखपुर। सोशल मीडिया पर फिल्मी अंदाज में ईगल ग्रुप बनाकर गुंडई करने वाले युवकों ने शुक्रवार की आधी रात जमकर उत्पात मचाया। भटहट के बैलो चौराहे पर युवक आपस में ही दो गुटों में बंट गए और जमकर मारपीट की। सड़क पर उत्पात देखकर आसपास के लोग सहम गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से आठ युवकों को हिरासत में लेकर उनका शांतिभंग में चालान किया।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात में ग्रुप के सदस्य मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। इनमें कुछ युवक बाइक से थे तो कुछ कार से। भटहट कस्बे के बैलो तिराहे पर पहुंचे थे कि किसी बात को लेकर उनमें आपस में ही मारपीट हो गई। आधी रात बाद युवकों ने सड़क पर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। मारपीट में युवकों ने हांकी, रॉड तक का इस्तेमाल किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फैसल, बीरू खान, खुर्शीद अली, रामहीत, दीपक कुमार, सिंटू यादव, नौशाद, शिवम चौधरी को हिरासत में लेते हुए उनके पास से हॉकी, रॉड आदि के साथ दो बाइक और कार कब्जे में ले लिया। कार से कुछ शराब की बोतलें भी बरामद हुईं। चौकी प्रभारी ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। उसके बाद युवकों के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की। गुलरिहा के इंस्पेक्टर गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट करने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया।
विज्ञापन

 

चंद सेकेंड में एकत्र हो जाते हैं मनबढ़

भटहट और आसपास क्षेत्र के रहने वाले कई रईसजादों ने सोशल मीडिया पर ईगल के नाम से ग्रुप बनाया है। ग्रुप में शामिल सभी सदस्य सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। आपस में वे सूचनाओं का आदान-प्रदान करते रहते हैं। ग्रुप के किसी भी सदस्य के साथ मारपीट होने की सूचना पाते ही थोड़ी देर में बड़ी संख्या में मनबढ़ एकत्र हो जाते हैं। फिर मारपीट करते हैं। रात हो या दिन, लक्जरी गाड़ियों और बाइक से ये सड़कों पर फर्राटे भी भरते हुए नजर आते हैं। इनके बाइक चलाने के अंदाज से दहशत का माहौल रहता है और लोग इन्हें देखते ही सड़क छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed