चारपाई में बांधकर पति को जिंदा जलाने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलरूप से शाहपुर थानाक्षेत्र के भगतपुरवा गांव के रामकलेश पासवान (40) की शादी 15 साल पहले मोतीराम अड्डा के पसियाना टोला के सागर पासवान की बेटी मीना से हुई थी। वह पादरी बाजार के मानस विहार कॉलोनी में मकान बनवा कर पत्नी मीना और दो बच्चों राजकुमार (14) व रजनीश (10) के साथ रहते हैं। दिहाड़ी मजदूरी करने वाले रामकलेश की पत्नी मीना सिलाई, कढ़ाई का काम सीख रही थी। इस कारण अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था।
सोमवार की सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ। कुछ देर बाद घर के अंदर से चीखने, चिल्लाने की आवाज आने लगी, तभी रामकलेश का बड़ा बेटा राजकुमार (13) और छोटा बेटा रजनीश भागते हुए घर से बाहर निकले। दोनों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और बताया कि मम्मी-पापा आग से घिरे हैं। धू-धू करके जल रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घर के अंदर से मिट्टी के तेल की बदबू उठ रही थी। ऐसा लग रहा था कि मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगाई गई है। बड़े बेटे राजकुमार ने कहा कि मम्मी-पापा के बीच अक्सर विवाद होता था।
वहीं, शाहपुर एसओ ने बताया कि पत्नी मीना ने रामकलेश को जलाने की नीयत से चारपाई में बांध दिया और मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा दी। जलते हुए रामकलेश ने पत्नी को भी पकड़ लिया और दोनों झुलस गए। मां-बाप को जलता देख बच्चों ने शोर मचाया तो पड़ोसियों को जानकारी हुई। पड़ोसियों ने ही पुलिस को जानकारी दी और आग बुझाई।