हादसों में आठ साल के बच्चे समेत दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया के एकौना इसरपुरा निवासी वजहूल कमर खान सोमवार की सुबह बाइक से ससुराल बेलीपार के हरदिया के लिए निकले। साथ में बेटा रेहान खान (8) और अनस खान (6) भी थे। कौड़ीराम कस्बे में पास ट्रक चालक ने बाइक को चपेट में ले लिया। मौके पर ही रेहान की मौत हो गई, जबकि अनस गंभीर रूप से घायल हो गया। वजहूल कमर खान ने हेलमेट लगा रखा था जिससे उनकी जान बच गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
उधर, उरुवां के टड़वा श्रीराम देवापार गांव के पास किसी वाहन की चपेट में आने से प्रदीप दुबे (32) की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की माने तो हेलमेट न लगाने से युवक के सिर में गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई। बेलघाट के ब्रह्मदेवा खरहदेवा टोला निवासी प्रदीप अपने मित्र रवि के साथ गोला के मिश्रौली गांव गए थे। देर रात दोनों बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान वे टड़वा श्रीराम देवापार के पास किसी वाहन की चपेट में आ गए।
पादरी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, शाहपुर के खजांची चौराहे के पास सोमवार की सुबह 11 बजे हुए हादसे में राप्तीनगर निवासी युवक अंशु चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी आंख फूट गई। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।