फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मोबाइल व्यापारी से 80 हजार रुपये लूटा

मोबाइल व्यापारी से 80 हजार रुपये लूटा

Fri, 08 Dec 2017 01:45 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल व्यापारी से 80 हजार रुपये लूटा
व्यापारी के 80 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

पिपरौली के बगहा बाबा मंदिर के पास बदमाशों ने की वारदात, दो मोबाइल फोन भी ले गए
पुलिस ने दर्ज किया केस, घटना को बताया संदिग्ध
अमर उजाला ब्यूरो
सहजनवां।
पिपरौली के बगहा बाबा मंदिर के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने व्यापारी आजाद से 80 हजार रुपये व दो मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने अजय की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। हालांकि सहजनवां पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच शुरू कर दी है।

पिपरौली निवासी आजाद की पिपरौली बाजार में रेहान मोबाइल के नाम से दुकान है। उनके पास विदेश से आने वाले धन के संस्था की फ्रेंचाइजी भी है। बुधवार को गोरखपुर एसबीआई से 40 हजार रुपये निकाले। उनके पास 40 हजार रुपये पहले से ही मौजूद था। बुधवार की रात नौ बजे के करीब पिपरौली के पास ही पहले से घात लगाए चार बदमाशों ने रोक लिया और मारपीट कर जेब में रखा 80 हजार रुपया, दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। डरे सहमे आजाद ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। सहजनवां थाना प्रभारी रामज्ञा सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है लेकिन मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed