फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बीआरडी मेडिकल कॉलेज में छात्रा की मौत से सनसनी

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में छात्रा की मौत से सनसनी

Sun, 03 Dec 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 03 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में छात्रा की मौत से सनसनी
डॉ. आरती (लाल ड्रेस में) दोस्तों के साथ। - फोटो : Amar Ujala/File Photo
बीआरडी मेडिकल कॉलेज की सीनियर रेजिडेंट डॉ. आरती झा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। डॉ. आरती को बेहोशी की हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीनियर रेजिडेंट बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली थीं। सूचना पर माता-पिता और भाई गोरखपुर पहुंच गए। भाई प्रशांत झा ने डॉ. आरती की हत्या की आशंका जताई है। साथ ही गुलरिहा थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। उनका आरोप है कि बहन के साथ मारपीट कर गला दबाकर मारा गया है। सिर, शरीर पर चोट के निशान भी हैं। हालांकि पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन


बिहार के दरभंगा जिले के थाना आयाघाट के पौराराम गांव की रहने वाली डॉ. आरती झा गायनी विभाग में पीजी थर्ड ईयर की छात्रा थीं। वह इंदिरा हॉस्टल के कमरा नंबर 35 में रहती थीं। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) लखनऊ से एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद डॉ. आरती ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के पीजी कोर्स में एडमिशन लिया। वह केजीएमयू की टॉपर थीं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक शुक्रवार की देररात डॉ. आरती के पेट में दर्द हुआ। इसके बाद उन्होंने हॉस्टल की जूनियर डॉ. कामना को बुलाया और पेट दर्द की बात कहके इंट्राकैथ लगवाया, फिर किसी वक्त बेहोशी के इंजेक्शन की ओवरडोज ले ली।
विज्ञापन


इसी बीच ड्यूटी से लौटी हॉस्टल की कुछ छात्राओं ने डॉ. आरती का दरवाजा खटखटाया। कुछ देर तक दरवाजा नहीं खुला तो धक्का दिया और अंदर की कुंडी खुल गई। देखा तो आरती अचेत अवस्था में पड़ी थीं। बेहोशी की हालत में ही मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल की इमरजेंसी स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया। आनन-फानन डॉक्टर उसे आईसीयू ले गए, जहां कुछ देर में उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीआरडी के प्राचार्य डॉ. पीके सिंह ने इसकी सूचना पुलिस और पिता को दी। पुलिस ने एक डायरी कब्जे में ली है। बताया जा रहा है कि आरती ने यह डायरी पापा के लिए लिखी थी। डायरी में सुसाइड नोट मिलने की बात पुलिस बता रही है। इसी को आधार बनाकर जांच भी कर रही है। वहीं, भाई प्रशांत ने बीआरडी प्रशासन पर मामले को दबाने के साथ ही संवेदनहीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बहन सीनियर रेजिडेंट थी, फिर भी पोस्टमार्टम हाउस पर सीनियर चिकित्सक या फिर सहपाठी नहीं पहुंचे। इससे लग रहा कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन कुछ दबाने की कोशिश कर रहा है। मामले में मेडिकल कॉलेज प्रशासन कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed