{"_id":"59fc75914f1c1b6a678b9379","slug":"91509717393-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा जिलाध्यक्ष के ड्राइवर ने मांगी थी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा जिलाध्यक्ष के ड्राइवर ने मांगी थी रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजनी के व्यापारी देवनाथ कसौधन से रंगदारी मांगने के आरोपी संदीप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संदीप सपा जिलाध्यक्ष प्रह्लाद यादव की गाड़ी चलाता था। आरोपी ने व्यापारी के मोबाइल पर फोन कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
शुक्रवार को पुलिस लाइंस में एसपी साउथ ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि गुुरुवार को खजनी क्षेत्र के रामपुर पांडेय निवासी गांव में किराना व्यापारी देवनाथ के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को कुख्यात बदमाश अमरजीत यादव बताया था और दो दिन के अंदर पांच लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद ही घबराए देवनाथ ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस केस दर्ज कर नंबर के आधार पर जांच कर रही थी। सर्विलांस की मदद से एसओ खजनी नासिर हुसैन ने भर्रोही निवासी संदीप यादव को गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल व सिम बरामद कर लिया है।
आपसी विवाद के चलते फोन पर किसी से गाली गलौच हो गयी थी। पुलिस ने फर्जी केस कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
- प्रह्लाद यादव, जिलाध्यक्ष, सपा