{"_id":"59f62bfe4f1c1bda538b9bbd","slug":"91509305342-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में डॉ. पूर्णिमा के बेटे, डॉ कफील के भाई ने की मुलाकात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में डॉ. पूर्णिमा के बेटे, डॉ कफील के भाई ने की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
जेल से बाहर आते डॉ. राजीव और डॉ. पूर्णिमा के बेटे।
- फोटो : Amar Ujala
बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रकरण में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद रविवार को जेल में बंद डॉ. पूर्णिमा शुक्ला से मिलने उनके बेटे पहुंचे। हाथ में महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। कयास लगाया जा रहा है कि वह कोर्ट में दाखिल चार्जशीट की फोटो कॉपी लेकर जेल पहुंचे और जमानत पर चर्चा की। वहीं, डॉ. कफील खान से मिलने उनके भाई और अधिवक्ता पहुंचे। चार्जशीट दाखिल होने के बाद दोनों की जेल में पहली मुलाकात थी।
जेलर रामकुबेर सिंह ने बताया कि डॉक्टर दंपती से मिलने के लिए उनके बेटे ने सुबह ही मुलाकात की पर्ची लगा दी थी। डॉ. कफील से अधिवक्ता भी मिलने आए। नियमानुसार मुलाकात कराई गई है। कोर्ट में चार्जशीट दाखिल होने के बाद निलंबित प्रिंसिपल की पत्नी डॉ. पूर्णिमा शुक्ला, एनेस्थीसिया विभाग के एचओडी रहे डॉ. सतीश कुमार, कार्यालय सहायक उदय प्रताप शर्मा, लिपिक संजय कुमार त्रिपाठी, सहायक लेखाकार सुधीर कुमार पांडेय, चीफ फार्मासिस्ट गजानन जायसवाल, पुष्पा सेल्स के मालिक (ऑक्सीजन सप्लॉयर) मनीष भंडारी की भूमिका अब सामने आ गई है। लंबे समय तक पुलिस ने चार्जशीट को लेकर गोपनीयता बरती थी। अब जमानत के लिए आरोपी पक्ष दस्तावेज जुटा रहे हैं।