{"_id":"59d53e384f1c1bec538b5c15","slug":"91507147320-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड लोन लेने गई महिला का जेवर उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोल्ड लोन लेने गई महिला का जेवर उड़ाया
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
गगहा इलाके के रकहट स्थित एसबीआई शाखा में गोल्ड लोन लेने गई महिला का जेवर चोरी हो गया। बैग गायब होने पर महिला ने शोर मचाया तो लोग एकत्र हो गए। पुलिस भी पहुंच गई लेकिन बैंक का सीसीटीवी कैमरा खराब होने से चोर का सुराग नहीं लग सका। गगहा पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
मझगांवा प्रतिनिधि के मुताबिक गड़ही निवासी सुभावती देवी बुधवार को बैंक गई थीं ताकि जेवर देकर गोल्ड लोन ले सकें। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर थे। उस समय बैंक में भीड़ थी। इसी बीच किसी ने उनका बैग उड़ा दिया। महिला के शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। पीड़ित महिला ने जब बैंक प्रबंधक से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाने को कहा तो पता चला कि कैमरा खराब है।