{"_id":"59d53e334f1c1bca538b5bab","slug":"91507147315-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदन तिवारी ने कोर्ट में समर्पण किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदन तिवारी ने कोर्ट में समर्पण किया
Updated Thu, 05 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। गोला में निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉ. संजय गुप्ता से चंदन सिंह के नाम पर रंगदारी मांगने वाले चंदन तिवारी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। चंदन तिवारी ने खुद को रिंकू सिंह बताते हुए चंदन के नाम पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। सीजेएम द्वितीय न्यायालय ने आरोपी चंदन तिवारी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
बता दें कि 9 सितंबर को डॉ. संजय गुप्ता के मोबाइल पर चंदन सिंह के नाम पर फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को चंदन का साथी रिंकू सिंह बताया और पांच लाख रुपये तत्काल देने को कहा। इसे लेकर डॉ. संजय ने गोला थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो मोबाइल नंबर सेमरी निवासी चंदन तिवारी का निकला। इसके बाद ही पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। पुलिस का दबाव बढ़ने पर चंदन तिवारी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि चंदन के घर से मोबाइल फोन और सिम बरामद हो गया था, लेकिन वह फरार था।