फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कल होगी क्लास टीचर की जमानत पर सुनवाई

कल होगी क्लास टीचर की जमानत पर सुनवाई

Wed, 27 Sep 2017 01:15 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
कल होगी क्लास टीचर की जमानत पर सुनवाई

विज्ञापन
गोरखपुर।
पांचवीं के छात्र नवनीत प्रकाश की खुदकुशी मामले में जेल में बंद सेंट एंथोनी कान्वेंट स्कूल की टीचर भावना राय की जमानत अर्जी पर बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। मंगलवार को उनके अधिवक्ता ने कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई थी। जिस पर सुनवाई के लिए अदालत ने गुरुवार का दिन तय किया है।

नवनीत ने 15 सितंबर को घर पर जहर खा लिया था। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान बीस सितंबर को उसकी मौत हो गई थी। नवनीत की मौत के बाद उसके स्कूल बैग की तलाशी में सुसाइड नोट मिला था। जिसमें उसने क्लास टीचर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। नवनीत के पिता की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने क्लास टीचर भावना राय पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। साढ़े सात महीने की गर्भवती भावना राय 21 सितंबर से गोरखपुर जेल में बंद हैं। इस दौरान उनकी तबीयत भी खराब हुई, उन्हें महिला जिला अस्पताल में दिखाया गया। मंगलवार को उनके अधिवक्ता ने एडीजे द्वितीय के कोर्ट में जमानत की अर्जी दाखिल की थी॥
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed