{"_id":"5958fbbb4f1c1b626e8b477a","slug":"91499003835-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी के टेस्ट में पास हो गई कैंपियरगंज पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीआईजी के टेस्ट में पास हो गई कैंपियरगंज पुलिस
Updated Sun, 02 Jul 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैंपियरगंज।
डीआईजी के टेस्ट में कैंपियरगंज पुलिस पास हो गई। आमतौर पर मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी करने वाली पुलिस ने सादे वर्दी में पहुंचे गनर द्वारा दी गई लूट की सूचना पर न सिर्फ तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर लिया, बल्कि मौके पर भी रवाना हो गई। बाद में सीओ नौतनवां ने हकीकत बताई।
डीआईजी नीलाब्जा चौधरी ने सीओ नौतनवां सुरेश कुमार रवि को थाने की हकीकत जानने का आदेश दिया था। उनके आदेश पर ही रविवार की सुबह 11 बजे सीओ ने अपने गनर को भेजा था। कैंपियरगंज थाने पर पहुंचे गनर ने बताया कि महराजगंज से आते समय रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उसका 40 हजार रुपए लूट लिए हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत हुलिया पूछा और मौके पर एक टीम रवाना होने के साथ ही तहरीर लेकर केस दर्ज कर लिया। थानेदार आशुतोष सिंह की इस कार्रवाई की रिपोर्ट डीआईजी को भेजी गई है। बाद में दीवान को सीओ ने टेस्ट के बारे में जानकारी दी। कुछ दिन पहले भी डीआईजी ने इसी तरह से टेस्ट रिपोर्ट कराई थी। उस बार भी पुलिस पास हो गई थी।