{"_id":"5c17f9d2bdec2256c210cd20","slug":"81545075154-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिछिया में मनबढ़ों ने पांच राउंड फायरिंग की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिछिया में मनबढ़ों ने पांच राउंड फायरिंग की
Tue, 18 Dec 2018 01:02 AM IST
ajay Kumar
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। झरना टोला के पास स्थित सिंहासनपुर में सोमवार की दोपहर पुरानी रंजिश में मनबढाें ने अपना दल के नेता के घर के बाहर दो और कुछ दूरी पर तीन राउंड फायरिंग कर सनसनी मचा दी। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पर सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह तत्काल शाहपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस दो युवकों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।
सिंहासनपुर निवासी रामसेवक निषाद राष्ट्रीय अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनका बेटा राहुल चरगावां से आईटीआई कर रहा है। वह 15 दिसंबर को पीएसी गेट स्थित एक दुकान से मोहल्ले के बाबूनंदन के साथ जैकेट खरीदने गया था। इसी दौरान उसका किसी बात पर कुछ युवकों से विवाद हो गया। रामसेवक के मुताबिक सोमवार की दोपहर 10 से 15 की संख्या में युवक आए और राहुल को पूछने लगे। जब उन्हें बताया गया कि वह घर पर नहीं है तो युवकों ने दो राउंड फायरिंग कर दी। जाते वक्त रास्ते में एक किराने की दुकान के सामने रुककर युवकों ने बाबूनंदन के बारे में पूछा। आरोप है कि उन्होंने वहां भी तीन राउंड फायरिंग की। रामसेवक ने पुलिस को दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।