फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवक का शव मिला, हत्या का केस दर्ज

युवक का शव मिला, हत्या का केस दर्ज

Tue, 06 Nov 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Tue, 06 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
युवक का शव मिला, हत्या का केस दर्ज
जगदीशपुर/खोराबार (गोरखपुर)। जगदीशपुर पुलिस चौकी के चनकापुर गांव में कब्रिस्तान के पास सोमवार की सुबह युवक का शव मिला। उसकी पहचान चौरीचौरा के जगपुर निवासी श्रीकृपाल (38) के रूप में हुई। सिर, पेट पर चोट के निशान थे। बड़े भाई रामकृपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है। शक के आधार पर पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


श्रीकृपाल हैदराबाद में पेंट, पालिश करते थे। तीन महीने पहले वह हैदराबाद से गोरखपुर आए थे। वह खजनी के बखिरा गांव में अपनी बहन के वहां रहते थे। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक श्रीकृपाल सोमवार की सुबह घर आए। खाना खाने के बाद वह घर से निकल गए। वापस नहीं आए। कुछ देर बाद शव मिलने की सूचना आ गई। सूचना पर सीओ कैंट प्रभात राय और इंस्पेक्टर खोराबार अंबिका प्रसाद भारद्वाज मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम की मदद से छानबीन की। साथ ही साक्ष्य जुटाए। परिजनों के मुताबिक श्रीकृपाल की शादी हो गई थी, लेकिन गवना नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed